BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 के संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग अधिकारी और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

Admin

Fri, Jul 7, 2023
तीसरे चरण में 24 जिलों के 111 अधिकारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 की तैयारियों के अंतर्गत उप जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग अधिकारी और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के मास्टर ट्रेनर्स द्वारा सर्टिफिकेशन प्रोग्राम के तहत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी भोपाल में 24 जिलों के 111 अधिकारियों के तीसरे चरण के प्रशिक्षण का आज समापन हुआ। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने कहा कि निर्वाचन कार्य को सभी प्राथमिकता से लें। आयोग के निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करें। मतदाता सूची में 18 से 19 वर्ष के युवाओं के नाम अधिक से अधिक जोड़ने के लिए स्कूल, महाविद्यालयों में अभियान चलाने, मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए महिला मतदाताओं को जागरूक करने, जहां पर महिला मतदाताओं की संख्या कम है वहाँ उनके का नाम जोड़ने के लिए आँगनवाड़ी, आशा कार्यकर्ता, स्कूलों-महाविद्यालय की छात्राओं की मदद लेने, नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए आए आवेदनों का तुरंत निराकरण, दोहरी प्रवृष्टि वाले मतदाताओं की जाँच, नाम काटने से पहले संबंधित मतदाता को नोटिस जारी, पंचनामा बनाने के बाद ही कार्रवाई और मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप गतिविधियाँ आयोजित करने के निर्देश दिए गए। संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राकेश सिंह, भारत निर्वाचन आयोग के मास्टर ट्रेनर्स मुंशी शर्मा, राहुल चौहान, पंकज सेतिया और वीरेंद्र चौहान उपस्थित रहे।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें