BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: छत्त्तीसगढ़ में एक दिन बाद भी युवक का नहीं मिला कोई सुराग, नहाने के दौरान घुन्नी तालाब में था डूबा; तलाश जारी

Admin

Wed, Dec 13, 2023

जांजगीर.

जांजगीर चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-5 का रहने वाले आनंद तंबोली का एक दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। रविवार की दोपहर दो बजे घुन्नी तालाब में नहाने गया हुआ था। नहाने के दौरान वह तालाब में डूब गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम और गोताखोर युवक की तलाश में जुटे हैं। बलौदा थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा ने बताया कि वार्ड नं-5 के रहने वाले आनंद तंबोली (18) रविवार दोपहर दो बजे घुन्नी तालाब में एक बच्चे के साथ नहाने आया हुआ था।

तालाब में नहाने के दौरान वह पानी में डूब गया, जिसकी जानकारी छोटे बच्चे ने आनंद तंबोली के परिजनों को दी थी। इसके बाद से ग्रामीणों की मदद युवक की तलाश तालाब में की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद शाम को जांजगीर के गोताखोरों की टीम बुलाकर युवक की खोजबीन शुरू की गई। रात में खोजबीन रोक दी गई थी। सोमवार की सुबह से गोताखोर की टीम ने खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चल पाया है। तालाब में जाली भी लगाई गई है। तालाब के पचरी के पास से साबुन और कपड़े मिले हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें