BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: छत्तीसगढ़ में साय कैबिनेट की आज अहम बैठक:'मोदी की गारंटी' पर लिए जाएंगे फैसले; सभी मंत्रियों को बुलाया गया रायपुर...

Admin

Wed, Jan 10, 2024

छत्तीसगढ़ सरकार की कैबिनेट बैठक बुधवार को बुलाई गई है। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद साय कैबिनेट की यह चौथी बैठक होगी। मंत्रालय में शाम 5 बजे होने वाली इस बैठक में मोदी की गारंटी को लेकर कई अहम फैसले हो सकते हैं।

सरकार की ओर से सभी मंत्रियों को रायपुर पहुंचने के लिए कहा गया है। वहीं मंत्रालय में सभी अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। इसके साथ ही नई सरकार ने अब हर सप्ताह बैठक करने का निर्णय लिया है। यह बैठक प्रत्येक सप्ताह के बुधवार को होगी।

कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि सरकार ने तय किया कि हर बुधवार कैबिनेट बैठक होगी। छत्तीसगढ़ के हित में जनता के मुद्दों पर अहम फैसले लिए जाएंगे।

पिछली बैठक में हुए ये फैसले

  • सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में प्रदेश के 18 लाख गरीबों को आवास देने का फैसला लिया गया।
  • 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर किसानों को 2 साल का बकाया बोनस दिया गया।
  • छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) भर्ती मामले की CBI जांच कराई जाएगी।
  • खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर किसानों से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान खरीदी (लिंकिंग सहित) करने का निर्णय लिया गया है।
  • राज्य के अंत्योदय और प्राथमिकता राशन कार्डधारी परिवारों को अगले 5 साल तक निशुल्क खाद्यान्न वितरण किया जाएगा। इससे 67 लाख 92 हजार 153 परिवार लाभान्वित होंगे

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें