BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: दोबारा रेड लाइट जम्प किया तो हमेशा के लिए निरस्त होगा लाइसेंस: ट्रैफिक पुलिस

Admin

Fri, Dec 1, 2023

इंदौर
शहर में यातायात सुधार के लिए रेड लाइट जंप करने वालों के लाइसेंस निरस्ती की कार्रवाई की जा रही है। अप्रैल से नवंबर तक आठ माह में 2750 लाइसेंस निलंबित किए गए। ये लाइसेंस तीन माह के लिए निलंबित किए गए। यदि दोबारा वाहन चालक द्वारा रेड लाइन का उल्लंघन किया जाता है तो इनके लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे। शहर में शराब पीकर, मोबाइल पर बात करते हुए या तेज गति से वाहन चलाने वाले चालकों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर इलैया राजा टी के निर्देश पर हो रही कार्रवाई में वाहन चालकों के लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया भी की जा रही है। चौराहों पर अभियान चलाया गया और इनकी पहचान कर लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की गई।

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस की रिपोर्ट पर लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की गई। यदि दोबारा रेड लाइट जंप करते है तो उनका लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। ऐसे वाहन चालकों का लाइसेंस भविष्य में कभी भी किसी भी परिवहन कार्यालय से नहीं बन पाएगा। आरटीओ प्रदीप कुमार शर्मा का कहना है कि जिनके लाइसेंस निलंबित किए गए है, उन्हें चेकिंग के दौरान अथवा दुर्घटना की स्थिति में बिना लाइसेंस के माना जाएगा। चालानी कार्रवाई के अलावा उन्हें इंश्योरेंस क्लेम भी नहीं मिलेगा। लाइसेंस निलंबित अवधि में वे वाहन भी नहीं चला पाएंगे।

दो माह में वसूले 12 लाख
क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय की टीम द्वारा विगत दो माह में मोटरयान अधिनियम के उल्लंघन में 1050 वाहनों पर कार्रवाई की गई। इसमें करीब 12 लाख रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। बकाया रोड टैक्स की वसूली के लिए वाहनों को जब्त किया गया। टैक्स की राशि वसूलने के बाद ही वाहनों को छोड़ा गया। शहर में विभिन्न चौराहों पर भी नियमों के उलंघन को लेकर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें