BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: हुकुमचंद मिल के श्रमिकों को मिलेगा हक

Admin

Sat, Dec 23, 2023


भोपाल

हुकुमचंद मिल के श्रमिकों को लंबे समय बाद उनके बकाया वेतन और पारिश्रमिक का भुगतान किया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज मुख्यसचिव वीरा राणा और नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर इंदौर में 25 दिसंबर को होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। मंत्रालय में आयोजित इस बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव और इंदौर संभाग के प्रभारी मलय श्रीवास्तव, नगरीय आवास एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई, आयुक्त नगरीय प्रशासन  भरत यादव मौजूद थे। हुकुमचंद मिल में काम करने वाले मजदूरों को बीस सालों से उनका पारिश्रमिक नहीं मिला है। उच्च न्यायालय में इसको लेकर लंबे समय से सुनवाई चल रही थी। 

न्यायालय गए कर्मचारियों ने राज्य सरकार से समझौता किया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव इन मजदूरों की पीड़ा से वाकिफ है। उन्होंने इन श्रमिकों के तमाम भुगतान करने के लिए मंजूरी प्रदान की है। अभी इसके लिए 464 करोड़ रुपए मिल चुके है। हाउसिंग बोर्ड से यह राशि ली गई है।  इन हजारों श्रमिकों को समारोहपूर्वक यह राशि वितरित की जाएगी।

आज उज्जैन जाएंगे सीएम डॉ. यादव, कल भोपाल नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज उज्जैन  यात्रा पर रहेंगे। यहां वे विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। उन्होंने उज्जैन संभाग की समीक्षा बैठक में जो निर्देश दिए थे उनका कितना पालन हुआ है इसका रिव्यू करेंगे। 24 दिसंबर को भोपाल-नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें