BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: कैसे निकलेगी गणेश झांकी,क्या पेचवर्क से काम चल जायेगा?

Admin

Sat, Sep 23, 2023
रायपुर गणेशोत्सव की शुरूआत हो चुकी है,सप्ताह-दस दिन बाद परम्परा व आस्था से सरोबार गणेश विसर्जन झांकी राजधानी में निकलेगी,लेकिन लगातार बारिश के बीच सड़कों की जो हालत है लोगों का चिंतित होना लाजमी है। रास्ते की यदि बात करें तो शारदा चौक से मालवीय रोड, सदर, सत्तीबाजार, कंकालीपारा, पुरानी बस्ती लाखेनगर होकर महादेव घाट जाना है और सबसे ज्यादा खराब यहीं की सड़कें है। निगम प्रशासन दावा कर रहा है कि 30 तारीख तक पेचवर्क कर सुधार कर लिया जायेगा,लेकिन इस पर कितना भरोसा कर सकते हैं? वहीं भाजपा पार्षदों ने विरोध प्रदर्शन कर ध्यानाकर्षित किया है। सड़कों की हालत अब शहरवासियों को बताने की जरूरत नहीं हैं वे स्वंय रोज हिचकोले खा रहे हैं। जैसे तैसे वे तो गुजर जा रहे हैं लेकिन भगवान गणेश की विशालकाय विसर्जन झांकी वह भी भारी भीड़भाड़ के बीच कैस निकालेंगे। कम से कम अभी के हालत में वर्तमान रास्ते से निकाला जाना तो संभव नहीं है। अभी जो बजरी व मिट्टी बिछाये हैं वह तो और भी कबाड़ा कर रहा है। अब निगम की ओर से कहा जा रहा है इंडियन आयल कंपनी से बात हुई है वे अपने अत्याधुनिक पेच वर्क से इसकी भरपाई कर देंगे। लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ न हो.यदि नहीं हो पा रहा तो वैकल्पिक मार्ग के रूप में कुछ लोग रास्ता सुझा रहे हैं कि शारदा चौक से तात्यापारा,आजाद चौक,आमापारा होकर महादेव घाट ले जाया जा सकता है। नाराज लोग व आयोजन समिति के सदस्य सतत संपर्क में हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें