BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: सरकारी भर्तियों को लेकर सरकार बदलते ही छात्रों में जगी उम्मीद

Admin

Thu, Dec 28, 2023

रायपुर.

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार में विभिन्न विभाग में कई पदों पर भर्ती निकाली गई थी। इनमें से कई भर्त्ती परीक्षाओं में अनियमितता भी हुई। राज्य में सरकार में बदलाव के बाद भर्ती परीक्षा में हुई अनियमितता को जांच को लेकर अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को ज्ञापन सौंपा है। अभ्यर्थियों ने कांग्रेस सरकार में हुई भर्तियों की सीबीआई जांच की मांग की है।

ज्ञात हो कि कांग्रेस सरकार में कई विभागों में भर्ती निकाली गई थी। पीएससी जैसे परीक्षाओं में भी गड़बड़ी हुई थी, जिससे छात्र-छात्राएं अपनी भविष्य को लेकर चिंतित हो गए थे। उन्होंने जांच की मांग को लेकर कई बार आवाज भी उठाएं। राज्य सरकार में बदलाव के बाद छात्रों में उम्मीद की किरण जग गई है। बता दें कि 150 से अधिक चयनित अभ्यर्थी ज्वाइनिंग के इंतजार में घर बैठे हैं। वहीं छात्रों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने सीएम साय से सीबीआई जांच की भी मांग की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें