BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: गृह मंत्री अमित शाह ने भगवान परशुराम जन्मस्थली, जानापाव में दर्शन और पूजन-अर्चन किया

Admin

Mon, Jul 31, 2023
भोपाल केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इंदौर जिले के जानापाव में भगवान परशुरामजी जन्म-स्थली में दर्शन और पूजन-अर्चन किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, इंदौर जिले के प्रभारी तथा प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, सांसद वी.डी. शर्मा, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुउषा ठाकुर, धार सांसद छतर सिंह दरबार ने भी दर्शन और पूजन-अर्चन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने अमित शाह को बताया कि 10 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से परशुराम लोक का विकास प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री चौहान ने विगत माह जानापाव भ्रमण के दौरान भगवान परशुराम जी की जन्म-स्थली का प्रमुख धार्मिक स्थल के रूप में विकास और यहां भव्य परशुराम लोक बनाने की घोषणा की थी। विमानतल पर हुआ स्वागत इसके पूर्व अमित शाह का इंदौर विमानतल पहुँचने पर मुख्यमंत्री चौहान ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। केन्द्रीय मंत्री द्वय नरेन्द्र सिंह तोमर और  भूपेन्द्र यादव,  प्रदेश के मंत्रीगण डॉ. नरोत्तम मिश्रा और तुलसीराम सिलावट, सांसद द्वय वी.डी. शर्मा और शंकर लालवानी, राज्य सभा सदस्य श्रीमती कविता पाटीदार, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पूर्व विधायक राजेश सोनकर और अन्य जन-प्रतिनिधियों ने भी स्वागत किया।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें