BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: प्रदेश सरकार के नए मंत्रियों के लिए गृह विभाग ने 20 वाहन तैयार किए, 4 नए खरीदने की तैयारी

Admin

Wed, Dec 13, 2023

भोपाल
प्रदेश सरकार के नए मंत्रियों के लिए गृह विभाग ने 20 वाहन तैयार किए हैं। ये इनोवा क्रिस्टा हैं। 14 और यही गाड़ियां खरीदने का प्रस्ताव है। नए वाहनों की खरीदी नहीं हो पाती है तो 20 के अतिरिक्त मंत्रियों को फिलहाल एक से आठ साल के पुराने वाहनों में ही सफर करना पड़ेगा। गृह विभाग ने 20 गाड़ियां पिछले वर्ष ही खरीदी थीं। सबसे पहले यही वाहन मंत्रियों को दिए जाएंगे। स्टेट गैराज के अधिकारियों ने बताया कि मंत्रियों को वाहन उपलब्ध कराने की पूरी तैयारी है।
 

अभी यह तय नहीं है कि शुरुआत में कितने मंत्री बनेंगे, लेकिन पुरानी और नई सभी गाड़ियों को अच्छी तरह से दुरुस्त कराया गया है, जहां पर मंत्रियों का शपथ ग्रहण होगा, वहीं पर सरकारी वाहन उन्हें उपलब्ध कराए जाएंगे। बता दें कि मंत्रियों का वाहन एक लाख 10 हजार किमी चलने के बाद बदलने का नियम है। वर्ष 2023 के पहले वाले खरीदे गए वाहनों में एक सफारी और बाकी इनोवा क्रिस्टा हैं। एक लाख किमी से अधिक चल जाने के बाद भी इन वाहनों की स्थिति अच्छी है, पर मंत्री नए वाहनों की मांग करते रहे हैं। पिछली सरकार में कुछ मंत्रियों ने इसके लिए नोटशीट भी लिखी थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें