BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: मुख्यमंत्री के ओएसडी होंगे हितेश बघेल

Admin

Fri, Jan 12, 2024


बिलासपुर

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के ओएसडी एवं निज सहायक सहित मुख्यमंत्री सचिवालय में अवर सचिव की नियुक्ति का आदेश जारी किया गया। सामान्य प्रशासन विभाग महानदी मंत्रालय भवन से जारी आदेश के तहत बिलासपुर में पदस्थ संयुक्त कलेक्टर श्री हितेश बघेल को मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है।

बिलासपुर में ही पदस्थ संयुक्त कलेक्टर श्री सूरज कुमार साहू को अस्थायी रूप से मुख्यमंत्री सचिवालय में अवर सचिव बनाया गया है तथा स्वास्थ्य केन्द्र कांसाबेल जिला जशपुर में ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक के पद पर कार्यरत श्री आकाश गुप्ता की सेवाएं उनके पैतृक विभाग से लेते हुए मुख्यमंत्री की निजी स्थापना में निज सहायक पदस्थ किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें