BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: इतिहास गवाह है कि हिन्दू-मुस्लिम करके वैमनस्यता फैलाने का काम कांग्रेस ही करती आई है : चंद्राकर

Admin

Wed, Oct 4, 2023

रायपुर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ओबीसी, अजा, अजजा के साथ भेदभाव करने के आरोप को झूठ का पुलिंदा बताते हुए  भाजपा मुख्य प्रवक्ता व पूर्व मंत्री श्री अजय चंद्राकर ने कहा कि वास्तविकता क्या है, यह जनता के सामने है। कांग्रेस नेताओं को भारत के इतिहास को अच्छी तरह पढ़ना चाहिए। इतिहास गवाह है कि हिन्दू-मुस्लिम करके वैमनस्यता फैलाने का काम कांग्रेस ही करती आई है।

मुस्लिमों को वोट बैंक समझने वाली कांग्रेस की सच्चाई मुस्लिम समुदाय भी अब भलीभाँति जान चुका है। केंद्र सरकार का तो मूलमंत्र ही सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास। श्री चंद्राकर ने पिछले 70 सालों से बस्तर को छलने और अंधेरे में रखने वाली कांग्रेस सरकार भाजपा के 15 साल के सुशासन और बस्तर के आदिवसियों का विकास देखकर तिलमिलाने के अलावा कुछ नहीं कर पा रही है। जब बस्तर के लोगों के सर्वांगीण विकास करने का प्रधानमंत्री श्री मोदी ने संकल्प लेने की बात कही, तो कांग्रेस पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज अनर्गल, झूठे आरोप लगाकर छत्तीसगढ़ की जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें