BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: छत्तीसगढ़ में महिलाओं का 50 क्षेत्रों में मतदान सबसे ज्यादा

Admin

Tue, Nov 21, 2023

रायपुर.

छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा क्षेत्रों में से 50 विधानसभा क्षेत्रों में पुरुषों की तुलना में महिलाओं ने ज्यादा मतदान किया। 7 और 17 नवंबर को हुए दो चरणों में मतदान के आंकड़ों के अनुसार, मतदान में कुल एक करोड़ 55 लाख 61 हजार 460 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें 77 लाख 48 हजार 612 पुरुष मतदाता और 78 लाख 12 हजार 631 महिला मतदाता शामिल
रहीं।

वैसे भी छत्तीसगढ़ में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा है।  इस चुनाव में करीब 59 फीसदी सीटों पर महिला वोटर्स का वर्चस्व रहा। 53 विधानसभा सीटें ऐसी हैं, जहां महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा है। इनमें 23 आदिवासी के लिए रिजर्व सीटें हैं, जबकि 2 एससी वर्ग के लिए रिजर्व हैं। शेष 28 सीटें सामान्य वर्ग की हैं। बस्तर में महिलाओं का वोटिंग प्रतिशत अधिक रहता है जबकि मैदानी इलाकों में महिलाएं अपेक्षाकृत कम मतदान करती हैं। भाजपा ने महतारी वंदन योजना के तहत एलान किया था कि उनकी सरकार बनी तो प्रत्येक महिला को सालाना 12 हजार रुपये देगी। ठीक अगले दिन कांग्रेस ने घोषणा की कि उनकी सरकार आई तो हर महिला को 15 हजार रुपये सालाना मिलेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें