BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

खाद-बीज की उपलब्धता की होगी समीक्षा

बेबी डू डाई डू का टीजर जारी, एक्शन-रोमांच से है भरपूर

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

Advertisment

: UIDF के संचालन के लिए हाईपावर समिति का गठन, सीएस बने अध्यक्ष

Admin

Thu, Sep 14, 2023
 भोपाल भाारत सरकार द्वारा शहरी अवसंरचना  विकास निधि (यूआईडीएफ) के संचालन के लिए हाईपावर संचालन समिति का गठन किया है। इसमें मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को अध्यक्ष बनाया गया है। मुख्य सचिव के अलावा इस समिति में छह अन्य आईएएस अधिकारियों को शामिल किया गया हे। अपर मुख्य सचिव वित्त अजीत केसरी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख सचिव संजय शुक्ला, नगरीय विकास एवं आवास विभाग के प्रमुख सचिव नीरल मंडलोई, लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव सुखवीर सिंह, पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव शिवशेखर शुक्ला को शामिल किया गया है। इसमें संचालक बजट को सदस्य सचिव बनाया गया है।  यह हाईपावर कमेटी प्रशासकीय विभागों द्वारा प्रस्तावित ऐसी परियोजनाओं का परीक्षण कर अपनी अनुशंसाएं देगी जिससे शहरी अवसंरचना विकास निधि अंतर्गत ऋण सहायता अंतर्गत ऋण प्राप्त किया जाना प्रस्तावित हो। समिति द्वारा योजना, परियोजना की आवश्यकता उससे राज्य को होंने वाले लाभ उसकी लागत व आर्थिक दृष्टि से उसकी उपयोगिता आदि बिन्दुओं पर विचार किया जाएगा। यदि किसी अन्य प्रशासकीय विभाग की योजना, परियोजना शहरी अवसंरचना विकास निधि (यूआईडीएफ) अंतर्गत ऋण सहायता की परिधि में आती है उस स्थिति में संबंधित प्रशासकीय विभाग के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव को बैठक में आमंत्रित किया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें