BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: MP में आने वाली है जोरदार बारिश, 7 दिन में दो सिस्टम की एक्टिविटी का होगा असर

Admin

Sun, Dec 17, 2023

भोपाल

मध्यप्रदेश में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो सकता है। उत्तर भारत में अगले सात दिन में दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो रहे हैं। इनका असर प्रदेश में भी देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 22 दिसंबर को स्ट्रॉन्ग सिस्टम के एक्टिव होने की संभावना है। इससे 23-24 दिसंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। बारिश के चलते दिन के टेम्प्रेचर में गिरावट और रात में मामूली बढ़ोतरी भी हो सकती है।

बादल छटेंगे ही प्रदेश में बढ़ जाएंगे ठंड

बता दें कि बीते एक हफ्ते से प्रदेश में बारिश का दौर जारी है. शुक्रवार को भी नर्मदापुरम, रीवा, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर और सागर संभाग के अधिकांश इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई.  वहीं शहडोल, उज्जैन, इंदौर और चंबल संभाग के कुछ स्थानों पर हल्की दर्ज की गई. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल जब तक प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है तब तक बारिश का दौर जारी रहेगा. इसके साथ ही कई जगहों पर ओले भी गिरने की संभावना जताई जा रही है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, फिलहाल प्रदेश में बादल छाए रहने से ठंड का प्रकोप देखने को नहीं मिल रहा है, लेकिन जैसे ही बादल छटेंगे ठंड बढ़ जाएगी.

प्रदेश का पारा 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा

मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस इंदौर संभाग में दर्ज किया गया. जबकि रीवा, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई. सबसे न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस खजुराहो में रिकॉर्ड किया गया.

 

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें