BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: धड़कने हुई तेज..छत्तीसगढ़ का परिणाम जानने अब 24 घंटे बाकी

Admin

Sat, Dec 2, 2023

छत्तीसगढ़

विधानसभा चुनाव का परिणाम जानने अब 24 घंटे बाकी रह गए हैं।  एग्जिट पोल ने तो अपना अनुमान बता दिया अब जनता का वास्तविक अनुमान जानने के लिए 3 दिसंबर की तारीख तय है लेकिन चुनावी समर में रहे प्रत्याशियों की धड़कने तेज हो गई हैं,वे मंदिर,मस्जिद, गुरुद्वारा से लेकर गिरिजाघर तक जाकर शरणागत हो रहे हैं। कुछ तो अपने गुरुओं के शरण में हैं। दरअसल एग्जिट पोल थोड़ा ऊंच-नीच वाला आ गया है इसलिए उन्हे लग रहा है कि कोई भी हार सकता है और कोई भी जीत सकता है।  

दावा किसी का हकीकत बन पाना संभव नहीं है, हो सकता है कुछ का भले हो जाए। सरकार तो बाद में बनेगी पहले विधायकों की संख्या बल तक पहुंच जायें। हालांकि दोनों ही प्रमुख दलों के वरिष्ठ नेताओं का बयान आ गया है कि सरकार तो उनकी ही बन रही है। वहीं बसपा,जोगी कांग्रेस से लेकर आप के दावेदार दावा कर रहे हैं बगैर उनके सहयोग सरकार बनना संभव नहीं है। कहते रहे हैं कि छत्तीसगढ़ में बस्तर व सरगुजा से सरकार बनती है,लेकिन एग्जिट पोल में यहीं झोल दिखाई पड़ रहा है। इसलिए भी धुकधुकी बढ़ गई है। खैर अब ज्यादा समय नहीं, क्रिकेट का मैच देखें रविवार को राजनीति का मैच देखेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें