BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: कोरवा जनजाति बाहुल्य गांव जामपानी में लगा स्वास्थ्य शिविर

Admin

Wed, Jan 3, 2024

जशपुर.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर जशपुर के फरसाबहार विकासखंड के कोरवा जनजाति बाहुल्य जामपानी गांव में स्वास्थ्य विभाग ने शिविर का आयोजन किया। इस शिविर का आयोजन इस गांव के स्थानीय रहवासियों को त्वचा संबंधी बीमारी की सूचना सीएम निवास को मिलने पर की गई। दरअसल, सोमवार को कुछ समाज सेवक इस गांव में नए साल के मौके पर जरूरतमंदों को गर्म कपड़े बांटने के लिए आये थे।

इस दौरान समाज सेवकों ने देखा कि इस गांव में त्वचा संबंधी बीमारी की फैली हुई है। समाज सेवकों ने सीएम निवास से इस जानकारी को साझा करते हुए आदिवासी कोरवा ग्रामीणों तक स्वास्थ्य सहायता पहुंचाने का अनुरोध किया। कोरवा जनजाति भारत की आदिम जनजाति है जो विलुप्ति के कगार पर है। इस जनजाति को संविधान के तहत राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र का दर्जा देकर विशेष पिछड़ी आदिम जनजाति की श्रेणी में रखा गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने स्वास्थ्य विभाग को तत्काल जामपानी में स्वास्थ्य शिविर लगा कर, अभी आयु वर्ग के लोगों की जांच व उपचार करने का निर्देश दिया। मंगलवार को स्वास्थ्य अमले ने जामपानी में शिविर लगाया और लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। इसमें 8 ग्रामीण दाद और खुजली से पीड़ित मिले। इनमें 7 बच्चों की उम्र 0 से 10 साल के बीच थी। इन सभी पीड़ितों को आवश्यक दवा देने के साथ ही चिकित्सकों ने शरीर को साफ रखने की सलाह दी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें