BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: नौकरी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को ले गया अपने साथ, दुष्कर्म के बाद तीन लाख रुपये में बेचा

Admin

Wed, Jan 3, 2024

राजनांदगांव.

डोंगरगढ़ थाना पुलिस ने मंगलवार को अंतर्राज्यीय मानव तस्करी के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी नौकरी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को लेकर राजस्थान गया था। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने लड़की को सुखराम नाम के व्यक्ति को बेच दिया था। पुलिस ने सुखराम को पहले ही गिरफ्तार कर उससे पीड़िता को भी सकुशल बरामद किया था।

डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में रहने वाले पीड़ित परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी नाबालिग लड़की को कोई अनजान व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने टीम गठित कर मामले की जांच शुरू की। साइबर सेल की मदद से पीड़िता का मोबाइल लोकेशन राजस्थान में मिला। इसके बाद टीम को राजस्थान रवाना किया गया। पुलिस ने आरोपी प्रेमाराम गोदारा को गिरफ्तार कर लिया। डोंगरगढ़ एसडीओपी आशीष कुंजाम ने बताया कि आरोपी प्रेमाराम गोदारा सेना में नौकरी लगवाने का झांसा देकर लड़की को राजस्थान ले गया औ उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने लड़की को तीन लाख रुपये में सुखाराम को बेच दिया। पुलि ने सुखराम को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लड़की को बरामद कर लिया था। वहीं, अब मुख्य आरोपी प्रेमाराम गोदार को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें