BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: मां का दर्शन कर उन्हें अद्भुत सकून और शांति का अनुभव हुआ

Admin

Sat, Jan 6, 2024

बिलासपुर

फिल्म अभिनेता गोविंदा अपनी धर्मपत्नी सुनीता आहूजा के साथ निजी कार्यक्रम में शामिल होने बिलासपुर आए हुई है। सुनीता आहूजा रतनपुर स्थित माँ महामाया देवी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की।  इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि मां का दर्शन कर उन्हें अद्भुत सकून और शांति का अनुभव हुआ।

रतनपुर में स्थित देवी दुर्गा महालक्ष्मी को समर्पित एक मंदिर है और पूरे भारत में फैली 52 शक्तिपीठों में से एक है। देवी महामाया शक्ति के रूप में यहां प्रमाणित तौर पर है। यह मंदिर विश्वप्रसिद्ध है। यहां भक्त अपनी मनोकामना को लेकर आते हैं, जहां कुछ दिनों पूर्व देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी पहुंची थी तब यहां मां का राजसीय सिंगार किया गया था। शुक्रवार को इसी कड़ी में फिल्म अभिनेता गोविंदा की धर्मपत्नी सुनीता आहूजा रतनपुर पहुंची जहां मां महामाया मंदिर ट्रस्ट के द्वारा मां महामाया की तस्वीर, चुनरी, श्रीफल देकर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने मां महामाया के दर पर शीश नवाए और फिर पूजा-अर्चना की।

कुछ पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि वह प्रतिवर्ष मां वैष्णोदेवी मंदिर दर्शन के लिए जाती है, उनकी माता के प्रति गहरी आस्था है यही वजह है कि उन्हें जैसे ही बिलासपुर पहुंचने पर सिद्ध शक्तिपीठ मां महामाया देवी के बारे में पता चला वह दर्शन करने यहां पहुंच गई। उन्होंने कहां की मां का दर्शन कर उन्हें अद्भुत सकून और शांति का अनुभव हुआ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें