BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: 50 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे हमर राज पार्टी

Admin

Sun, Oct 1, 2023


रायपुर

भारत निर्वाचन आयोग ने सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ के बैनर तले बनी हमर राज पार्टी को चुनाव लडने की मान्यता दे दी है और वे छत्तीसगढ़ में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में 50 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जिसमें 30 आदिवासी बाहुल्य सीटों में प्रत्याशियों के नामों पर चयन हो चुका है और 20 सीटों को रिजर्व रखा है। उक्त बातें हमर राज पार्टी के संरक्षक अरविंद नेताम, पार्टी के अध्यक्ष विनोद कुमार नागवंशी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताई।

अरविंद नेताम ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने उनकी पार्टी को चुनाव लड?े की मान्यता दे दी है और एक सप्ताह के भीतर चुनाव चिन्ह देने की बात कहीं है। आदिवासी जगहों की बात करें तो यहां पर पहले 15 साल भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें ठगा और वर्तमान की कांग्रेस सरकार ने तो हद ही पार दी है भाजपा शासन काल में लागू पेसा कानून को भी बंद कर दिया है जिससे वे काफी नाराज है। उन्हें उम्मीद है आदिवासी भाई-बहन इस बार उनकी पार्टी हमर राज पार्टी को जरुर चुनेगी। वर्तमान स्थिति की बात करें तो छत्तीसगढ़ की सत्ता में अभी 30 विधायक आदिवासी है लेकिन आदिवासियों के लिए हक के लिए उनका कोई भी योगदान नहीं रहा है। आदिवासी समाज पिछले 150 सालों से अपने अधिकारियों की लड़ाई लड़ रहा है चाहे वे अंग्रेज हो या अभी वर्तमान की सरकारें क्यों न हो, उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें