: रायखेड़ा में विधानसभा स्तरीय अभिनन्दन समारोह का भव्य आयोजन
Admin
Fri, Feb 10, 2023
खरोरा /तिल्दा | विकासखण्ड तिल्दा अंतर्गत ग्राम रायखेड़ा में छत्तीसगढ़ भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के मार्गदर्शन प्रदेश सहसंयोजक ठाकुर राम वर्मा के अगुवाई में वरिष्ठ कार्यकर्ता, लघु,फुटकर एवं लगनशील महिला उद्यमियों व मितानिन बहनों का अभिनंदन समारोह का भव्य आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय,अतिविशिष्ट अतिथियों प्रदेश प्रभारी शंकर लाल अग्रवाल,प्रदेश मंत्री चंद्रकांती वर्मा, कार्यसमिति सदस्य डोगेन्द्र नायक, संयोजक प्रदीप सिंह, रायपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष अनिमेष(बॉबी) कश्यप, महामंत्री अनिल अग्रवाल,उपाध्यक्ष महेश नायक,पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, केंद्रीय रेलवे बोर्ड सदस्य डॉ. गुलाब सिंह टिकरिहा ,पुरुषोत्तम सिंह ठाकुर,अश्वनी बघेल, अनिल सोनी नगर पंचायत अध्यक्ष खरोरा,गोपाल मरौदिया , प्रदीप जैन,नरेंद्र पाणिग्रही, सूरज सेन,भुनेश्वर साहू,सचिन सिंघल भुनेश्वर साहू,विनय निर्मलकर किसान मोर्चा अध्यक्ष दाऊ अनिल नायक,उपाध्यक्ष बबलू शर्मा आदि का स्वागत मुख्य द्वार पर आरती और पुष्पवर्षा कर की गई । योजन के आधार स्तंभ प्रदेश संयोजक त्रय ठाकुर राम वर्मा,कार्तिकेश्वर स्वर्णकार, अजय सिंह ठाकुर ,जिलाध्यक्ष अमरनाथ वर्मा,गिरीश वर्मा,रजत केशरवानी, टेशवन बघेल, अरविंद सिंह ठाकुर,मंडल अध्यक्ष त्रय नरेंद्र सिंह ठाकुर, डॉ कृष्णकुमार वर्मा,रॉबिन साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष पूर्णिमा धनकर, सरपंच सुकबति संतोष कुर्रे द्वारा शाल ,श्रीफल स्मृति-चिन्ह भेंट कर अतिथियों का अभिनंदन किया गया ।लोक परंपरा व संस्कृति पर आधारित छत्तीसगढ़ी लोक कला मंच "महतारी के कोरा"की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इनका किया गया अभिनंदन
धरसींवा विधानसभा के खरोरा,धरसींवा एवं विधानसभा तीनों मंडलों से पधारे पुरुषोत्तम सिंह ठाकुर, डोगेन्द्र नायक,रामकुमार यादव,मोहन बंछोर,दिलेन्द्र बंछोर, रामखिलावन वर्मा,श्यामलाल, वर्मा,नीलकंठ आडिल, रूपचंद सिन्हा, पंचराम वर्मा सहित, 75 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, ठेला,गुमची,फैंसी,होटल,सब्जी विक्रेता, चाय दुकान जैसे फुटकर व्यवसायी लक्ष्मी धीवर, बुधु धीवर,कमलेश पटेल,कौशल धीवर,झालेन्द्र वर्मा,कौशल धीवर, राजेन्द्र साहू,जनक राम बघेल,भुनेश्वर यादव,ललित सिन्हा,उत्तम साहू,कौशल साहू,शिवकुमार वर्मा,फिरतू यादव,योगेन्द्र कश्यप, राजेन्द्र विश्वकर्मा, उमराव साहू,देवलाल धीवर,मुकेश साहू,मयंक यादव,पीरू देवांगन सहित 125 लघु ,फुटकर एवं लगनशील महिला उद्यमियों के भाल पर तिलक ,शाल श्रीफल,साड़ी भेंटकर अभिनंदन कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
ठाकुर राम वर्मा ने आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए कहा कि जमीन से उठा हुआ एक लघु व्यवसायी और विश्व के सबसे बड़ी राष्ट्रवादी पार्टी का अदना सा सिपाही होने पर मुझे गर्व है, अरसे से पार्टी हित में सर्वस्व न्यौछावर करने वाले समर्पित वरिष्ठजनों का सम्मान हमारा सौभाग्य है। इन फुटकर व्यवसायियों के निरंतर परिश्रम ,दर्द व प्रतिदिन आने वाली चुनौतियों,व्यवहारिक अड़चनों का सामना करने के हौसले से परिचित हूँ।
सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पवन साय ने लघु व्यवसायियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सड़क किनारे,गली कूचों में अपना खून पसीना एक कर रोज कमाकर जीवन- यापन करने वाले संघर्षशील श्रमवीरों और मातृशक्ति का अभिनंदन एक अभूतपूर्व अनूठा आयोजन है , हम जीवन के कितने भी मुश्किल दौर से गुजर रहे हों ,नित्यप्रति कठोर परिश्रम,ईमानदारी,कार्य के प्रति समर्पण से विकट परिस्थितियों का सामना किया जा सकता है,परिश्रम कोई विकल्प नहीं । उन्होंने सत्तासीन भूपेश सरकार पर धर्मांतरण पर नियंत्रण न रख पाने तथा केन्द्र द्वारा संचालित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं पर अपना लेबल लगाकर जनता को गुमराह करने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है प्रदेश का हर वर्ग परेशान है ,ला एन्ड आर्डर हासिये पर है ,दलित,गरीब आदिवासी शोषण से त्रस्त हैं। मंच का प्रभावी संचालन दौलत धुरंधर व आभार प्रदर्शन अमरनाथ वर्मा ने किया । पार्टी की रीति-नीति से प्रभावित होकर लेखु राम यदु,श्रवण कुमार वर्मा,विक्की वर्मा,देवप्रकाश वर्मा,सुरेश वर्मा ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।
ये भी रहे उपस्थित
दुष्यंत साहू,दुलेश साहू,दाऊलाल वर्मा,डॉ कुलदीप वर्मा,डॉ तेजपाल,अश्वनी वर्मा,दीपक धनकर,छगन यादव, पुरुषोत्तम यादव,दिलीप साहू,भरत सोनी,संतोष वर्मा,पिंटू साहू,सावित्री वर्मा,भूपेंद्र कसार, जनक लोधी,रूखमणी शिवारे,टीनूकान्त वर्मा सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन