BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: प्रदेश के स्कूलों में अब गोबर पेंट से होगी पुताई, लगेगा शासन का लोगो....

Admin

Fri, Feb 10, 2023
रायपुर | प्रदेश के शासकीय स्कूलों में अब पुताई गोबर पेंट से होगी | स्कूलों में पुताई होने के बाद सरकारी लोगो लगवाने का निर्देश जिला शिक्षा अधिकारियों को स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने जारी किया है | स्कूल शिक्षा मंत्री ने सिविल लाइन स्थिति सर्किट हाउस में जिला शिक्षा अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की | समीक्षा के दौरान जर्जर स्कूलों की जानकारी एक हफ्ते के अंदर विभाग को देने, स्कूलों का आंकलन थर्ड पार्टी से करवाने, प्रधानपाठक और शिक्षक बच्चों के शिक्षा के स्तर को बढ़ाने समेत आधा दर्जन से ज्यादा निर्देश जारी किया है | बैठक के दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री ने जिला शिक्षा अधिकारियों को विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में सख्ती बरतने और उसकी प्रोग्रेस रिपोर्ट समय पर भेजने का निर्देश दिया है | बैठक में सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. एस. भारतीदासन संचालक लोक शिक्षण सुनील कुमार जैन सहित जिला शिक्षा अधिकारीगण और जिला मिशन समन्वयकगण उपस्थित रहे | बैठक में प्रमुख सचिव आलोक शुक्ला ने स्कूलों में छात्रों को प्रवेश दिलवाने और उनके स्कूल नहीं जाने पर स्कूल बुलाने के लिए क्या-क्या प्रयत्न किए गए? इसकी जानकारी जिला शिक्षा अधिकारियों से एक-एक करके ली | कुछ जिला शिक्षा अधिकारी ने वरिष्ठों के सामने कागजी डाटा पेश किया, तो उनको फटकार लगाई और दोबारा गलती न दोहराने का निर्देश दिया है |

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें