BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की मांगें जल्द माने सरकार - लक्ष्मी बघेल

Admin

Mon, Feb 20, 2023
रमेश बत्रा तिल्दा नेवरा | इन दिनों छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं द्वारा अपनी 6 सूत्रीय मांगों के लेकर पिछले 25 दिनों से अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। जिसके कारण आंगनबाड़ी केंद्रों का कार्य पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है। जिसके कारण रेडी रेडी टू ईट, पोषण आहार तथा गर्भवती माताओं की देखभाल संबंधित सारी व्यवस्थाएं चरमराई हुई है। पूर्व विधायक बलोदा बाजार लक्ष्मी बघेल ने छत्तीसगढ़ सरकार से मांग किया हैं की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को शासकीय कर्मचारी घोषित किया जाय। क्योंकि विधानसभा चुनाव 2018  में जन घोषणा पत्र में कांग्रेस द्वारा सरकार बनने पर 10 दिनो में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए कलेक्टर दर पर मानदेय देने का  तथा  शासकीय कर्मचारी घोषित करने का वादा किया गया था। साथ ही साथ और भी बहुत सारे लोकलुभावन वादे किए गए थे जो कि आज 4 साल पूरा हो जाने के बाद भी अधूरा है। सरकार द्वारा अपने जन् घोषणापत्र में घोषित आश्वासन को पूरा करना चाहिए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें