BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: पूर्व सीएम रमन सिंह का 'सरकारी' दावा

Admin

Mon, Oct 16, 2023

राजनांदगांव.

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह आज राजनांदगांव के दौरे पर हैं अपने जन्मदिन पर रमन सिंह ने मां शीतला मंदिर में पूजा अर्चना की। रमन सिंह चुनावी मूड में नजर आए और उन्होंने कहा कि राजनांदगाव से कांग्रेस का कोई भी व्यक्ति चुनाव लड़े फर्क नहीं पड़ता भाजपा के कार्यकर्ता तैयार हैं और जीत भाजपा की होगी और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी।

भाजपा से रमन सिंह को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद रमन सिंह चुनाव में मोड में नजर आ रहे हैं। पत्रकारों के द्वारा पूछे गए सवाल की गिरीश देवांगन को राजनांदगांव विधानसभा सीट के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है इस पर उन्होंने कहा कि मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस का ही होता है हम मजबूती से लड़ेंगे इस बार भारतीय जनता पार्टी सरकार बना रही है। रमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस राजनांदगांव सीट से किसी को भी प्रत्याशी बनाएं रमन सिंह को फर्क नहीं पड़ता और जीत बीजेपी की होगी और भाजपा कार्यकर्ता मजबूती से चुनाव लड़ेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी और चुनाव में राजनांदगांव की जनता का फैसला अंतिम होगा और भाजपा की जीत होगी।

रमन सिंह ने कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ की जनता ने आशीर्वाद दिया, राष्ट्रीय नेताओं का फोन आया,  अमित शाह जी ने सुबह-सुबह फोन कर बधाई दी। सभी नेताओं सभी लोगों को जिन्होंने आज जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है उनको सबको धन्यवाद करता हूं। आज शीतला माता के दरबार में आया हूं निश्चित तौर पर उनका आशीर्वाद मिलेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें