BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

Advertisment

: टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, 25 लाख का सामान जलकर खाक

Admin

Sun, Nov 19, 2023

बिलासपुर
अपोलो अस्पताल के पीछे स्थित टेंट हाउस के गोदाम में रविवार की सुबह आग लग गई। जब तक आसपास के लोगों को कुछ समझ में आता आग गोदाम में पूरी तरह फैल चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। संचालक ने गोदाम में करीब 25 लाख के सामान रखे होने की जानकारी दी है। आग से पूरा सामन जल खाक हो गया है।
लिंगियाडीह में अपोलो अस्पताल के पीछे जनता टेंट हाउस का गोदाम है। टेंट हाउस के संचालक ने यहां पर एक प्लाट में प्लास्टिक तालपत्री से शेड बना रखा है। इसे ही गोदाम की तरह उपयोग किया जाता है। टेंट हाउस के गद्दे, कुर्सियां और अन्य सामान यहीं पर रखे जाते हैं। रोज की तरह शनिवार की रात टेंट हाउस के कर्मचारी यहां सामान रखकर अपने घर चले गए थे। गोदाम में केवल एक कर्मचारी था। रविवार की सुबह गोदाम के चौकीदार ने अंदर की ओर से धुंआ निकलते देखा। उसने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। साथ ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के पहुंचने तक आग पूरी तरह फैल चुकी थी।
इधर सूचना पर थोड़ी ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाना शुरू कर दिया। तीन दमकल की मदद से दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। टेंट हाउस के संचालक ने पुलिस को बताया कि गोदाम में करीब 25 लाख के सामान थे। आग से पूरा सामान और प्लास्टिक का शेड पूरी तरह से जल गया है। पुलिस को आशंका है कि गोदाम के उपर से गुजरे बिजली के तार में शार्ट सर्किट से आग लगी है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें