BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: छत्तीसगढ़ में कार से मिला 2 करोड़ का गोल्ड:महासमुंद में वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ाए; 6 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई...

Admin

Thu, Jan 18, 2024

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने एक कार से 3 किलो 126 ग्राम सोना जब्त किया है। इसकी कीमत 2 करोड़ 6 हजार 400 रुपए बताई जा रही है। पुलिस ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सिघोड़ा पुलिस ने हफ्ते भर के भीतर सोना तस्करी पर दूसरी कार्रवाई की है।

एसपी राजेश कुकरेजा ने बताया कि, गुरुवार को साइबर सेल और सिंघोड़ा पुलिस की टीम नेशनल हाईवे-53 की अंतर्राज्यीय सीमा रेहटीखोल चेक पोस्ट पर चेकिंग कर रही थी। तभी ओडिशा की तरफ से आ रही होंडा सिटी कार क्रमांक MH-26 AK 4501 छत्तीसगढ़ आ रही थी।

वाहन चेकिंग के दौरान मिला सोना

पुलिसकर्मी चेकिंग में जुटे थे इसी दौरान संदिग्ध कार को चेक पोस्ट पर रोका गया। चालक से पूछताछ की गई, तो वह गोलमोल जवाब देने लगा। तलाशी लेने पर अंदर एक चेंबर दिखाई दिया, जिसे खोलने पर तीन पैकेट में सोने के 11 बिस्किट, 3 छोटी और 5 बड़ी सोने की पट्टी मिली। सोने का वजन 3 किलो 126 ग्राम है।

बंगाल से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था गोल्ड

पुलिस ने कार और सोना को जब्त कर ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सोना तस्करी के मामलो को देखते हुए पुलिस डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) को सौंपने की तैयारी कर रही है। बताया जाता है कि, सोना पश्चिम बंगाल के खड़गपुर से लेकर महाराष्ट्र के पुणे ले जाया जा रहा था।

13 जनवरी को 5 करोड़ का सोना जब्त हुआ था

महासमुंद जिले की सिंघोड़ा पुलिस ने 13 जनवरी को भी महाराष्ट्र पासिंग कार की पिछली सीट के नीचे बने चेंबर से करीब 5 करोड़ रुपए का 7 किलो 861 ग्राम सोना बरामद किया था। अफसरों के मुताबिक, इनके तार अंतरराष्ट्रीय तस्करों से जुड़े हो सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें