BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

खाद-बीज की उपलब्धता की होगी समीक्षा

बेबी डू डाई डू का टीजर जारी, एक्शन-रोमांच से है भरपूर

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

Advertisment

: भूपेश को आराम दो , भाजपा को काम दो  : नड्डा

Admin

Mon, Feb 13, 2023
जगदलपुर | जगदलपुर के लालबाग मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करते भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा ने लोगों से आह्वान किया कि भूपेश बघेल को आराम दो और भाजपा को काम दो | क्योंकि मोदी जी छत्तीसगढ़ का विकास करना चाहते है, लेकिन भूपेश और कांग्रेस उसमे रोड़ा बन रही है | नारायणपुर में भाजपा उपाध्यक्ष की नक्सलियों द्वारा हत्या किए जाने का जिक्र करते हुए नड्डा ने कहा कि हम पूरी ताकत के साथ ऐसे नक्सली हमलों का हजार बार जवाब देंगे और प्रजातांत्रिक तरीके से बदलाव लाएंगे | यह बताना चाहता हूं कि कांग्रेस का दूसरा नाम ही छलावा है, लटकाना, भटकना, अटकाना, झटकाना, यह कांग्रेस की रीति नीति है | इसलिए कांग्रेस का कोई नेता यह करे तो अचरज की कोई बात नहीं है | वे इसलिए बने हैं | हम विकास के लिए बने हैं | वह विकास को अवरुद्ध करने बने हैं | हम विकास को आगे बढ़ाने बने हैं | राष्ट्रीय योजनाओं का नहीं हो रहा क्रियान्वयन राष्ट्रीय योजनाओं के पैसों की बंदरबाट का उदाहरण देते श्री नड्डा ने कहा कि पीएम आवास और जेजेएम इसका ताजा उदहारण है | भूपेश केंद्र की विकास की विकास की सोच पर गतिरोध पैदा कर रहे हैं | इसलिए छत्तीसगढ़ का हित कमल निशान के साथ है | हम गर्व के साथ कह सकते है कि छत्तीसगढ़ तब छत्तीसगढ़ बना, जब भारत रत्न अटल बिहारी वाजयेपी जी हमारे प्रधानमंत्री बने | स्वर्गीय राजीव गांधी और उनके परिवार के लोग पिकनिक मनाने बस्तर आते थे यह उनके घूमने फिरने आनंद लेने की जगह थी | कोई सुध नहीं लेता था | राज्य में भाजपा की सरकार बनी तो बस्तर की सुध ली गई | हममें है नक्सलियों से लड़ने का दम ; जनता से संवाद करते नड्डा के कहा कि भूपेश सरकार के समय मे माओवादी हिंसा में बढ़ोत्तरी हुई है | हमले बढ़े है | कमजोर प्रशासन इसकी वजह से है | रमन सिंह की सरकार में लॉ एंड ऑर्डर दिखता था लोग सुख़ से जी रहे थे विकास हो रहा था | हथियारबंद माओवादियों से लड़ने का दम और ताकत भाजपा के पास ही है | उन्होंने कहा कि कल रात नारायणपुर की घटना और इससे पूर्व बीजापुर में हुई भाजपा नेता की हत्या से दिल दहल गया है | ऐसे हमलों का ताकत से जवाब लोकतान्त्रिक तरीके से दिया जाएगा | मृतक दोनों भाजपा नेताओं की हत्या निंदनीय और दुःख देने वाली है |

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें