BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: छात्राओं ने जाना आरबीआई के रुल

Admin

Wed, Nov 1, 2023

रायपुर

गुरुकुल महाविद्यालय के वाणिज्य परिषद के द्वारा छात्राओं के लिए एक दिवसीय व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस दौरान भारतीय रिजर्व बैंक के मैनेजर पितुगंटी गोपीनाथ एवं असिस्टेंट सानिया अख्तर द्वारा छात्राओं को बैंकिंग क्षेत्र में वे अपना कैरियर कैसे बना सकती है और उसके रूल और रेगुलेटरी के बारे में बारीकी से जानकारी दी गई, साथ ही उन्हें आरबीआई के बारे में जानकारी दी गई।

उन्होंने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक भारत का केंद्रीय बैंक होने के नाते सार्वजनिक हित में भारतीय बैंकिंग प्रणाली और अन्य विनियमित संस्थाओं को नियमित और पर्यवेक्षण करता है। साथ ही उन्होंने मुद्रा प्रबंधन, वित्तीय समावेशन, मौद्रिक नीति, उपभोक्ता संरक्षण, आरबीआई एक्जाम, विविधीकरण, सीबीडी क्रिप्टो करंसी की विस्तृत जानकारी दी। जिससे विद्यार्थियों को बैंक में करियर की संभावनाओं के बारे में पता चल सके। छात्राओं ने आरबीआई एग्जाम से संबंधित प्रश्न भी पूछे। इस अवसर पर वाणिज्य परिषद के सचिव डॉ ज्योति अग्रवाल, डॉ राजेश अग्रवाल, कविता सिलवाल, रात्रि लहरी, मान्य शर्मा, तृप्ति त्रिपाठी एवं महाविद्यालय के छात्राएं उपस्थित रही।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें