BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: युवती से 3 युवकों ने किया गैंगरेप:बालोद में अर्धनग्न हालत में रेलवे ब्रिज के नीचे छोड़ा...

Admin

Wed, Jan 17, 2024

बालोद जिले के गुंडरदेही में फैंसी स्टोर में काम करने वाली युवती से गैंगरेप की घटना सामने आई है। 3 नशेड़ियों ने युवती से गैंगरेप किया और अर्धनग्न हालत में उसे छोड़कर फरार हो गए। मामला गुंडरदेही थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, हर दिन की तरह दुकान में काम करने के बाद युवती अपने दोस्त के साथ सोमवार रात को घर लौट रही थी। इसी दौरान नशे में धुत्त 3 युवक उसका पीछा करने लगे। जैसे ही सुनसान इलाका आया, तीनों आरोपियों ने पहले तो युवती के दोस्त के साथ मारपीट कर उसे भगा दिया। फिर युवती को बंधक बनाकर उसे खेत में ले गए और गैंगरेप किया।

बेसुध युवती को देखा लोगों ने

रेप के बाद तीनों युवकों ने युवती को अर्धनग्न हालत में रेलवे ब्रिज के नीचे छोड़ दिए। इधर घटना से आहत युवती रेलवे ट्रैक की ओर जा रही थी, जिसे लोगों ने देखा और पूछताछ की, तो युवती ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।

इसके बाद युवती की सहेलियों को फोन करके बुलाया गया और नए कपड़े खरीदकर उसे घर भेजा गया। घर जाकर युवती ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन युवती को लेकर गुंडरदेही थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया।

संदिग्धों से हो रही पूछताछ

गुंडरदेही थाना प्रभारी अरविंद साहू ने कहा कि मामला सेंसेटिव होने के कारण पुलिस गंभीरता से इसकी जांच कर रही है। युवती की शिकायत पर थाने में 3 युवकों के खिलाफ धारा 294, 506, 323, 376(2)N, 376 (डी), 363 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

थाना प्रभारी अरविंद साहू ने बताया कि एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले में तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। बता दें कि आज 17 जनवरी को जिले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दौरा है। गैंगरेप की घटना जिस थाना क्षेत्र में हुई है, वे यहां भी दौरे पर आने वाले हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें