BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: जांजगीर चांपा : सड़क हादसे में बच्ची की मौत, नाराज परिजनों ने किया चक्काजाम

Admin

Mon, Jan 8, 2024

जांजगीर.

जांजगीर चांपा जिला के चाम्पा नगर पालिका क्षेत्र के हनुमान धारा में तेज रफ्तार ट्रेक्टर ने स्कूटी सवार बहनों को ठोकर मारी जिसमे छह साल की बच्ची की ट्रैक्टर के चक्के में दबने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं स्कूटी चला रही बहन घायल हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिजन और आसपास के लोगों ने चक्काजाम कर दिया।

आर्थिक मदद मिलने के बाद चक्का जाम समाप्त हुआ। ट्रेक्टर सहित चालक पुलिस हिरासत में है। घटना की सूचना मिलने पर आस पास के लोगों ने परिजनों को जानकारी दी और परिजनों के आने के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जगदल्ला मार्ग में चक्का जाम किया। यह चक्का जाम ढाई घंटा तक चला। चक्काजाम के बाद पुलिस और जिला प्रशासन ने परिजनों को समझाइस दी गई। वहीं मृतका के परिजनों को एक लाख रूपये सहायता राशि दी जिसके बाद चक्काजाम समाप्त हुआ।

मौके में पहुंची चाम्पा पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए चाम्पा बीडीएम अस्पताल भेज दिया वहीं ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। साथ ही ट्रैक्टर चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है और कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें