BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: राजनांदगांव पहुंचे गिरीश देवांगन ने कहा इस बार बदलाव जरुर करेंगे

Admin

Tue, Oct 17, 2023

राजनांदगांव

15 साल के अपने कार्यकाल के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने राजनांदगांव की जनता को सिर्फ सब्जबाग ही दिखाया, अगर वे यहां चाहते तो एक - दो उद्योग जरुर स्थापित किए जा सकते थे लेकिन इन 15 सालों में यहां एक भी उद्योग स्थापित नहीं किया गया। इसलिए अब जनता ठान लिया है कि वे इस बार बदलाव जरुर करेंगे। प्रत्याशी घोषित होने के बाद राजनांदगांव पहुंचे गिरीश देवांगन ने उक्त बातें पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहीं।

उन्होंने कहा कि यह कहना गलत है कि उन्हें राजनीतिक रूप से डॉ. रमन सिंह के खिलाफ बलि का बकरा बनाया गया है, बल्कि यह लोकोक्ति रमन सिंह पर लागू होती है। कांग्रेस पार्टी यहां एकजुट होकर काम करेगी और रमन सिंह को पराजित कर राजनांदगांव की जनता एक इतिहास बनाने के साथ-साथ झूठे वायदे करने वालों को सबक सिखाएगी। देवांगन ने कहा कि 15 साल के वक्त में रमन ने एक भी उद्योग स्थापित नहीं किया। कम से कम वह चाहते तो बीएनसी मिल को पुन: प्रारंभ कर सकते थे। राजनांदगांव पर नजर डाले तो ऐसा लगता नहीं है कि एक मुख्यमंत्री ने विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया था लेकिन यहां की जनता को सिर्फ सब्जबाग दिखाने के अलावा कुछ भी नहीं किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें