BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: किडनी देकर बेटे को दोबारा जीवन दिया, 70 वर्षीय पिता ने दी अपनी किडनी

Admin

Fri, Jan 19, 2024

जबलपुर
किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे अपने बेटे का जीवन बचाने के लिए 70 वर्षीय पिता आगे आए। अपनी किडनी देकर बेटे को दोबारा जीवन दिया। इनके किडनी रिट्रीवल और किडनी ट्रांसप्लांट की सफल सर्जरी दमोहनाका स्थित बड़ेरिया मेट्रो प्राइम हास्पिटल में हुई। सर्जरी के बाद बेटा और पिता दोनों स्वस्थ्य है।

एक भाई और एक बहन की आकस्मिक मृत्यु हो चुकी
34 वर्षीय शैलेन्द्र शर्मा ने बताया कि उसके एक भाई और एक बहन की आकस्मिक मृत्यु हो चुकी है। परिवार का वहीं एकमात्र सहारा है। पिछले महीने उल्टियां होने और शरीर में सूजन आने पर परिजन उसे लेकर मेट्रो अस्पताल गए। जहां नैफ्रोलाजिस्ट डा विशाल वडेरा ने जांच के बाद बताया कि उसकी दोनों किडनी खराब है।

किडनी ट्रांसप्लांट को ही एकमात्र बताया उपाय
जीवन रक्षा के लिए सर्जन डा राजेश पटेल ने किडनी ट्रांसप्लांट को ही एकमात्र उपाय बताया। इस पर वृद्ध पिता ने किडनी देने का निर्णय किया। डा. वडेरा और डा. पटेल की टीम ने सफल ऑपरेशन किया। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार किडनी रिट्रीवल के बाद पिता और किडनी ट्रांसप्लांट के बाद बेटा भी स्वस्थ्य है। दोनों के स्वास्थ्य होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें