BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: होली के बाद प्रदेश में लगेंगे मुफ्त स्मार्ट मीटर

Admin

Fri, Feb 10, 2023
रायपुर | प्रदेश में स्मार्ट मीटर होली के बाद लगना शुरू होगा | पूरी प्रक्रिया को समय पर शुरू करने के लिए बिजली कंपनी के अधिकारी युद्ध स्तर पर प्रयासरत है | स्मार्ट मीटर लगाने के लिए ग्लोबल टेंडर किया गया है | यह तीन चरणों में होगा | इसके पहले चरण में शामिल होने के लिए टाटा, अडानी सहित 4 कंपनियों ने रूची दिखाई है | पहले चरण का टेंडर फरवरी माह के आखिरी में खोला जाएगा | मीटर बदलने की प्रक्रिया रायपुर और रायगढ़ जिले से शुरू होने की बात विभागीय सूत्रों ने कही है | 9500 करोड़ होंगे खर्च प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाने की इस स्कीम में 9500 करोड़ रुपए खर्च आएगा | केंद्र से बिजली कंपनी के अधिकारियों को कुछ फंड मिला है | बिजली कम्पनी के अधिकारियों ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने की प्रक्रिया के दौरान उपभोक्ता को एक भी रुपए का शुल्क नहीं देना होगा | पुराने मीटर को स्मार्ट मीटर में बदलने का पूरा खर्च विभाग उठाएगा | अडानी टाटा ग्रुप ने भरा है टेंडर प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाने के लिए अडानी और टाटा ग्रुप आगे आए हैं | पहले चरण की टेंडर प्रक्रिया में अडानी ग्रुप, टाटा ग्रुप, इंटेलीस्मार्ट ग्रुप और जीनियस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के जिम्मेदार शामिल हुए है | पहले चरण की टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद दूसरे और तीसरे चरण की टेंडर प्रक्रिया पूरी होगी | स्मार्ट मीटर के फायदे
  1. मोबाईल की तरह हमें बिजली सप्लाई के लिए मीटर रिचार्ज करवाने होंगे, तभी बिजली सप्लाई होगी |
  2. रिचार्ज खत्म होते ही पावर कट हो जाएगा, जैसे मोबाईल में इंटरनेट या आउटगोइंग कॉल बंद हो जाते है |
  3. बिजली बिल का भुगतान ऑनलाइन होगा, जैसे हम ऐप से करते है |
                                                                                 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें