BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

खाद-बीज की उपलब्धता की होगी समीक्षा

बेबी डू डाई डू का टीजर जारी, एक्शन-रोमांच से है भरपूर

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

Advertisment

: रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 5 लाख की ठगी

Admin

Sat, Feb 11, 2023
बालोद | जेल कालोनी निवासी को रेलवे विभाग में टीटीई के पड़ पर नौकरी लगाने नाम पर धोखाधड़ी करने वाले के विरुद्ध प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है | ग्राम जालबांधा (मरौदा) निवासी डोमार चंदेल द्वारा जान पहचान का फायदा उठाकर आकाश ध्रुव को रेलवे विभाग में टीटीई के पद पर नौकरी का झांसा देकर 5 लाख 27 हजार रुपए लेकर ठगी किया, बाद में उसने रेल मंत्रालय का फर्जी दस्तावेज (काल लेटर) देकर उसे गुमराह करने का प्रयास भी किया | पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है | आकाश ध्रुव पिता अशोक ध्रुव ने पुलिस को बताया कि डोमार चंदेल पिता मुकुंदीराम चंदेल निवासी ग्राम जालबांधा मरौदा जिला-खैरागढ़ के द्वारा मुझे रेलवे विभाग में कई लोगों की नौकरी लगाने की बात कहा एवं 5-6 लाख रुपए का प्रबंध करने पर रेलवे में टीटीई के पद पर नौकरी लगवा देने का प्रलोभन दिया गया जिसने अपने मित्र उमेन्द्र चंद्रा पिता रेखम चंद्रा, निवासी पचपेड़ी नाका रायपुर के परिचय कराया गया जिसके बाद उमेश चंद्रा ने श्रम विभाग, मंत्रालय आफिसर होने और रेल मंत्रालय के बड़े-बड़े अधिकारियों से जान पहचान होने का झांसा देते हुए 5 से 6 लाख रुपए देने पर रेलवे में नौकरी लगाने की बात कही | कुछ इस तरह भेजा आनलाइन पेमेंट उक्त दोनों व्यक्तियों के बहकावे में आकर डोमार चंदेल के मोबाईल नंबर पर किश्तों में 2 लाख 18 हजार 400 फोन पे के माध्यम से कर दी | इसी प्रकार उमेश चंद्रा के फोन पे नंबर पर 5 किश्तों में 1 लाख 69 हजार 400 रुपए एवं उमेश चंद्रा की पत्नि सीमा चंद्रवंशी के फोन पे के माध्यम से विभिन्न तारीख को डलवाया गया | इस प्रकार उपरोक्त तीनों खातों में उमेश चंद्रा एवं डोमार चंदेल के द्वारा कुल 5 लाख 27 हजार 400 रुपए के माध्यम से प्राप्त कर लिया गया |

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें