BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

खाद-बीज की उपलब्धता की होगी समीक्षा

बेबी डू डाई डू का टीजर जारी, एक्शन-रोमांच से है भरपूर

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

Advertisment

: गलत मांगपत्र भरकर की गई धोखाधड़ी, कम्प्यूटर ऑपरेटर, लिपिक व स्कूल संचालक गिरफ्तार

Admin

Tue, Feb 14, 2023
जांजगीर-चांपा | शिक्षा का अधिकार (आरटीआई) के तहत डीईओ ऑफिस के दो कर्मचारी एक स्कूल संचालक को 35 लाख रुपए का भुगतान कर गबन किया गया | अब दो साल बाद मामला का खुलासा होने के बाद संबंधित कर्मचारी व स्कूल संचालक कई बहाना बना रहे हैं | हालांकि पुलिस ने डीईओ आफिस के लिपिक, कम्प्यूटर ऑपरेटर व स्कूल संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है | प्रेस कांफ्रेंस में एसपी अनिल सोनी ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी हेतराम सोम द्वारा कोतवाली में 11 फरवरी को मयूरा कान्वेन्ट स्कूल बलौदा के संचालक राजेंद्र मौर्य, आरटीआई खंड प्रभारी सहायक ग्रेड- 2 शिवानंद राठौर एवं कंप्यूटर आपरेटर विकास साहू के खिलाफ धारा 420, 409, 34 भादवि पंजीबद्ध  कर विवेचना में लिया गया | विवेचना के दौरान प्रार्थी और गवाह का कथन लिया गया एवं प्रस्तुत दस्तावेजों के आधार पर मयूरा कान्वेन्ट स्कूल बलौदा संचालक राजेंद्र मौर्य द्वारा प्रलोभन दिए जाने पर तत्कालीन शिक्षा का अधिकार खंड प्रभारी शिवानंद राठौर सहायक ग्रेड-2 तथा विकास साहू कंप्यूटर आपरेटर के द्वारा षड्यंत्र पूर्वक शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत मयूरा कान्वेन्ट स्कूल बलौदा के 2019-20 के मांग पत्रक में अंकित राशि में काट-छांट कूटरचना कर पात्रता से अधिक राशि 72 लाख 27 हजार 690 रुपए का मांग पत्र तैयार कर स्वीकृति के लिए कार्यालय संचालक लोक शिक्षण संचालनालय इंद्रावती भवन रायपुर को प्रेषित किया गया था | शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत सत्र 2019-20 में मयूरा कान्वेन्ट स्कूल बलौदा के खाता में शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत 72 लाख 27 हजार 690 रुपए का भुगतान होना पाया गया | जिस पर प्रकरण में धारा 467, 468, 471, 120 बी भादवि जोड़ी गई | तीनों आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया | जिस पर राजेंद्र मौर्य निवासी पेपेरमिल के सामने लाल खदान ढेका थाना तोरवा जिला बिलासपुर, शिवानंद राठौर (50) निवासी वार्ड नंबर 19 आईबी रेस्ट हाउस के पीछे जांजगीर एवं विकास साहू (47) निवासी दीप्ती विहार जांजगीर स्थायी पता ग्राम सरखो पुरेना पारा चौकी नैला को विधिवत गिरफ्तार किया गया | जिन्हें न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है |

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें