BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: एक माह में चार भाजपा नेताओं की हत्या

Admin

Tue, Feb 14, 2023
दंतेवाड़ा | बस्तर संभाग में पिछले 30 दिनों में भाजपा के चार नेताओं और कार्यकर्ताओं की नृशंस हत्या से प्रदेश का सियासी पारे में उबाल आ गया है | इस राजनीतिक हत्याओं को लेकर कांग्रेस-भाजपा में सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है | इन चार भाजपा नेताओं में तीन की हत्या तो सप्ताह भर में नक्सलियों ने कर दी है | रविवार को रायपुर में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि ये हत्याएं टारगेट किलिंग के तहत की जा रही है | वही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा के आरोप में कहा है कि भाजपा इन हत्याओं की केन्द्रीय एजेंसी से जांच करा लें | हमें कोई ऐतराज नहीं है | जानकारी के मुताबिक बीती रात दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने पूर्व सरपंच और भाजपा के मंडल कार्यसमिति के सदस्य की रामधर अलामी की गला रेतकर हत्या कर दी है | अलामी जो पिछले 15 सालों से भाजपा में सक्रिय थे | हत्या के बाद नक्सलियों ने शव के पास पर्चे भी फेंके हैं | जिसमें पुलिस की मुखबिरी और बोधघाट परियोजना के संबंध में रुपए लेने की वजह से मौत की सजा देने की बात लिखी है | पारिवारिक काम से धुर नक्सल इलाके में गए थे अलामी रामधर अलामी दंतेवाड़ा के हितामेटा गांव के पूर्व सरपंच थे | पारिवारिक काम से इंद्रावती नदी के पर नक्सल प्रभावित गांव मुरुमवाड़ा-थुलथुली गए हुए थे | नक्सिलयों को पता चला तो शनिवार को उनका अपहरण कर लिया | बाद में धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी और उनका शव हिकुल गांव के जंगल में फेंक दिया  |

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें