BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: बेटे की शादी की तैयारी में लगे पिता का मिला शव, चार दिन से थे गायब

Admin

Sat, Feb 11, 2023
रायपुर | 7 दिन बाद बेटे की शादी होने वाली थी | पिता इसकी तैयारी में लगा हुआ था | इस बीच एक फोन आया और मोबाईल पर बात करते-करते पिता बाहर की ओर निकले | इसके बाद दोबारा नहीं आए | चार दिन बाद एक नाले में उनका शव मिला | हत्या का संदेह जताया जा रहा है | आरंग पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है | पुलिस के मुताबिक ग्राम छटेरा निवासी 43 वर्षीय राधेश्याम पटेल 4 फरवरी की शाम करीब 7 बजे किसी से मोबाईल में बात करते हुए घर से बाहर निकले | घर वालोँ ने उन्हें खाना खाकर जाने कहा, लेकिन राधेश्याम बाहर निकल गया | इसके बाद रात में वापस नहीं आया | घर वाले सुबह उसकी तलाश में लगे रहे | तीन दिन तक उनकी तलाश करते रहे तीन दिन तक उनकी तलाश करते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया | इसके बाद बुधवार की शाम आरंग थाने में उनकी गुमशुदा होने की शिकायत की | पुलिस ने गुमशुदा का मामला दर्ज कर जांच में लिया | इसके बाद गुरुवार को गांव के नाले में उनका शव मिला | उनका मोबाईल नहीं मिला है | शव दो दिन पुराना लग रहा है | इस कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है | पुलिस ने मृतक के कॉल डिटेल की जांच शुरू कर दी है | 15 को बेटे की थी शादी मृतक राधेश्याम अपने बड़े बेटे की शादी की तैयारी में लगा था | पुलिस के मुताबिक 15 फरवरी को बेटे की शादी थी | इसकी तैयारी में पूरा परिवार लगा था | अचानक उसकी मौत हो जाने से परिजन खासे परेशान हैं |

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें