BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा का पूर्व विधायक डॉक्टर शिशुपाल यादव ने किया अनावरण

Admin

Sat, Jan 13, 2024

बाबासाहेब का हमारे देश व समाज को योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता : पूर्व विधायक डॉक्टर शिशुपाल यादव

पृथ्वीपुर
शनिवार के दिन पृथ्वीपुर विधानसभा के ग्राम आचार्य धाम में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा का अनावरण समारोह  का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व  विधायक डॉo शिशुपाल यादव मौजूद रहे,   जनप्रतिनिधियों के साथ पूर्व विधायक डॉक्टर शिशुपाल यादव ने भारत रत्न बाबा साहेब डा भीम राव अम्बेडकर जी की प्रतिमा का अनावरण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक डॉक्टर शिशुपाल यादव ने कहा बाबा साहेब ने हमेशा समाज के वंचित, शोषित, दलित, पिछड़ा तथा महिलाओं के अधिकारों तथा उनको सम्मान दिलाने के लिए आवाज उठाई है बाबासाहेब का हमारे देश व समाज को योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।आज उनकी प्रतिमा का अनावरण कर उनके चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं  मेरा निरंतर प्रयास है पृथ्वीपुर विधानसभा विकसित बने।

इस दौरान पूर्व विधायक डॉक्टर शिशुपाल यादव ने कार्यक्रम में आई जनता जनार्दन के ऊपर पुष्पवर्षा कर उनका अभिवादन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र अहिरवार, पूर्व चेयरमेन राकेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष मान सिंह दांगी, जनपद उपाध्यक्ष बृजेश रावत, जिला पंचायत सदस्य मनोज कुमार जैन, के पी अहिरवार सहित जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें