BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: पूर्व मंत्री अमरजीत भगत बोले: प्रदेश में भगवान राम को लेकर हो रही राजनीति

Admin

Wed, Jan 10, 2024

रायपुर.

पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में भगवान राम को लेकर राजनीति हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार आने के बाद राम वन गमन मार्ग को पर्यटन सर्किट से जोड़कर विकसित करने का काम किया, कौशल्या मंदिर हमने चंदखुरी में बनवाया। छत्तीसगढ़ में खास करके हम लोगों ने भगवान राम की सेवा किया।

भगत ने कहा कि लेकिन आशीर्वाद उस अनुपात में नहीं मिला। पूर्व मंत्री ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अभी शुरुआती दौर है, कहने और करने में बहुत अंतर है, यह जितना बोल रहे हैं बढ़-चढ़कर के ऐसा काम करके दिखाएं। कानून व्यवस्था ठीक रहती तो भाजपा नेता की हत्या नहीं होती। यह सरकार बातों में ज्यादा चल रही है और अभी धरातल पर उतरी नहीं है।
 

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें