BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: बीजेपी के पूर्व मंत्री का बीजापुर में विक्रम से मुकाबला

Admin

Wed, Oct 11, 2023

बीजापुर.

बीजापुर विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में बीजापुर से भाजपा के पूर्व मंत्री रहे महेश गागड़ा को चौथी बार संगठन ने भरोसा जताकर मैदान में उतारा है। बीजापुर विधानसभा से वर्ष 2008 में पहला चुनाव लड़कर महेश गागड़ा विधायक बने थे। उन्होंने कांग्रेस के राजेन्द्र पामभोई को को हराया था। इसके बाद वर्ष 2013 में महेश गागड़ा ने वर्तमान विधायक विक्रम मंडावी को शिकस्त देकर अपनी सीट बरकरार रखी।

बीजापुर जिले के भैरमगढ़ निवासी महेश गागड़ा की बीजेपी संगठन में अच्छी पकड़ मानी जाती है। इसके चलते ही उनके पहले कार्यकाल में उन्हें संसदीय सचिव बनाया गया था। वहीं दूसरे कार्यकाल में उन्हें प्रदेश का वन मंत्री बनाया गया था। हालांकि उनका मंत्री कार्यकाल ढाई वर्ष का ही रहा। महेश गागड़ा की तीसरी पारी में वर्तमान विधायक विक्रम मंडावी ने उन्हें मात देकर भाजपा से बीजापुर सीट छीन ली थी। अब फिर से भाजपा संगठन ने पूर्व मंत्री महेश गागड़ा को बीजापुर विधानसभा से चौथी बार टिकट देकर उन्हें चुनावी मैदान में उतारा है। पूर्व मंत्री महेश गागड़ा और वर्तमान विधायक विक्रम मंडावी के बीच ये तीसरी बार मुकाबला होगा। वहीं दूसरी तरफ राजनीतिक जानकारों का कहना है कि इस बार गागड़ा अलग रणनीति के साथ चुनावी मैदान में उतरेंगे। इस बार बीजापुर में कांग्रेस की राह आसान नहीं देख रही है। दोनों ही दलों में कड़ा मुकाबला होने के आसार दिख रहे
हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें