BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: विदेशी युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

Admin

Fri, Jul 21, 2023
रायपुर। अशोका रतन सोसाइटी के फ्लैट में एक विदेशी युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि युवती ने अपने ब्वाय फ्रेंड को सुसाइड से पहले वीडियो भी भेजा है। यह पूरा मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, पंडरी थाना क्षेत्र स्थित अशोका रतन सोसाइटी के फ्लैट में विदेशी युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। मृतिका नीना बेदींनिस्को 25 साल किर्गिस्तान निवासी टैटू आर्टिस्ट थी। युवती अपने ब्वॉयफ्रेंड इमरान फारूकी को सुबह साढ़े 4 बजे सुसाइड से पहले वीडियो भेजकर मांगी माफी और आत्महत्या कर ली। मामले में पंडरी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। युवती मार्च 2023 को किर्गिस्तान से भारत आई थी। बीते 1 जुलाई से रायपुर के अशोका रतन सोसाइटी में रह रही थी। महिला लिव इन में अपने मित्र के साथ रह रही थी। महिला की इमरान फारूकी से आनलाइन दोस्ती हुई थी। जानकारी के अनुसार मृतका के दो बच्चे हैं, जिसे पति सहित वो छोड़कर आई थी। पंडरी थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रकार ने बताया कि किर्गिस्तान निवासी महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। महिला नीना बेंदीनिस्को टैटू बनाने का काम करती थी। मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें