BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

Advertisment

: आजादी के बाद छत्तीसगढ़ की इस विधानसभा सीट में पहली बार भाजपा से हारी कांग्रेस, पूर्व सैनिक ने तोड़ा रिकॉर्ड

Admin

Sun, Dec 3, 2023

रायपुर
आज हम आपको बताएंगे छत्तीसगढ़ की उस विधानसभा सीट के बारे में जहां से कभी कांग्रेस पार्टी ने हार का मुह नहीं देखा था। साल 2023 के विधानसभा के चुनाव के परिणाम ने इस सीट‌ पर कांग्रेस के 72 साल के जीत के सिलसिले पर विराम लगा दिया है।  
 
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम घोषित हुए हैं इन परिणामों के साथ ही छत्तीसगढ़ में कई पुराने रिकॉर्ड भी टूटे हैं। इसी जीत के साथ छत्तीसगढ़ की सीतापुर विधानसभा में कांग्रेस पार्टी का किला भी ढह गया है।  साल 1951 से लेकर साल 2018 तक हुए चुनाव में लगातार कांग्रेस पार्टी इस सीट से जीतती आ रही थी। लेकिन साल 2023 के विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत का सिलसिला रुक गया है। भारतीय जनता पार्टी ने साल 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को हरा दिया है।

इस बार सीतापुर विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी ने तीन बार के विधायक अमरजीत भगत को एक बार फिर मौका देते हुए सीतापुर विधानसभा से प्रत्याशी बनाया था। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने नए चेहरे के रूप में पूर्व सैनिक रामकुमार टोप्पो को मैदान में उतारा था। चुनाव परिणाम के नतीजे के साथ ही कांग्रेस के अमरजीत भगत को भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार रामकुमार तोपों 17160 वोटो से हराते हुए सीतापुर में कांग्रेस के किले को तोड़ दिया है।


छत्तीसगढ़ की सीतापुर विधानसभा सीट में जारी हुए नतीजों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार पूर्व सैनिक रामकुमार टोप्पो को 83 हजार 88 वोट मिले तो वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी अमरजीत भगत को 65 हजार 928 वोट‌ मिले है। इन नतीजे के साथ भाजापा के रामकुमार ने कांग्रेस के उम्मीदवार अमरजीत भगत को 17160 वोट से चुनाव में मात‌ दी है। सीतापुर विधानसभा सीट से 16 उम्मीदवार मैदान में थे जिसमें से 11 उम्मीदवारों को नोट से भी कम वोट मिले हैं। इस विधानसभा सीट में नोट को 1414 वोट मिले हैं।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें