BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अभिनंदन में पुष्प वर्षा, आतिशबाजी, बुंदेली नृत्य भी किया

Admin

Sun, Jan 21, 2024

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सागर में नगर आगमन पर जन आभार यात्रा में जनता ने बुंदेली परंपरा अनुसार भव्य स्वागत, अभिनंदन किया। बुंदेली लोक नृत्य का प्रदर्शन भी किया गया। साथ में आतिशबाजी भी की गई। जन आभार यात्रा के डेढ़ किलोमीटर के मार्ग पर लगातार पुष्प वर्षा की गई।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की जन आभार यात्रा सागर पुलिस लाइन गेट से प्रारंभ होकर विवेकानंद चौराहा, जिला पंचायत चौराहा, चर्च चौराहा, लाल स्कूल, झंडा चौक, काली तिराहा होते हुए एम.एल.बी. स्कूल तिराहा पहुंची, जहां से मुख्यमंत्री डा. यादव पीटीसी मैदान पर आयोजित आभार सभा स्थल पहुंचे।

जन आभार यात्रा के मार्ग में जगह-जगह मुख्यमंत्री डा. यादव का बुंदेली परम्परा और संस्कृति के अनुरूप भव्य स्वागत किया गया। सीएम राइज स्कूल, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओ ने उन्हें लाउड स्पीकर प्रतिबंधित करने पर आभार व्यक्त किया। वहीं जैन समाज सहित अन्य सामाजिक संगठन ने खुले में मांस और अंडा के विक्रय पर प्रतिबंध लगाने के लिए धन्यवाद दिया। डॉ. मोहन यादव जन आभार यात्रा में खुले वाहन में सवार थे। आभार यात्रा में उनके साथ  खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, सांसद विष्णु दत्त शर्मा, सांसद राज बहादुर सिंह, विधायक गोपाल भार्गव,विधायक शैलेंद्र जैन, गौरव सिरोठिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल थे।

जन आभार यात्रा की झलकियां

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उपहार में मिली तलवार का प्रदर्शन कर सभी का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने पीतल के मुगदर को घुमाकर जय राम का नारा लगाया। गायत्री परिवार के द्वारा पूरी विधि विधान एवं मंत्रोच्चरण के साथ मुख्यमंत्री का सम्मान, स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री के अभूतपूर्व स्वागत में भारी जन सैलाब उमड़ा। मुस्लिम समाज, जैन समुदाय, ईसाई समाज, गायत्री परिवार सहित समस्त धर्मो के धर्मगुरुओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें