BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: रायपुर से अयोध्या के लिए उड़ान शुरू, 1,000 से ज्यादा हुई बुकिंग

Admin

Tue, Jan 16, 2024

रायपुर
 अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्री रामलला का प्राण-प्रतिष्ठा समारोह होना है। रामलला प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने वाले छत्‍तीसगढ़ के राम भक्‍तों के लिए अच्‍छी खबर है। दरअसल, इंडिगो एयरलाइंस ने 15 जनवरी से रायपुर से मुंबई होते हुए अयोध्या फ्लाइट शुरू कर दी है। समारोह में शामिल होने के लिए प्रदेश के 1000 से ज्यादा हवाई यात्रियों ने बुकिंग कराई है।

बताया जा रहा है कि इस फ्लाइट से अयोध्या जाने वाले यात्रियों में से अधिकांश की बुकिंग 19 व 20 जनवरी को है। अजय ट्रैवल्स के संचालक रमन जादवानी ने बताया कि इस समय रायपुर से दिल्ली व मुंबई जाने वाली फ्लाइट्स फुल चल रही हैं। इनमें सबसे ज्यादा यात्री रायपुर से सुबह 9.20 बजे वाली मुंबई फ्लाइट में होते हैं।

अयोध्या का हवाई किराया

आने वाले चार दिनों में मुंबई और दिल्ली के रास्ते से अयोध्या जाने वाले काफी ज्यादा रहेंगे। सुबह वाली फ्लाइट से जाने पर मुंबई विमानतल से एक घंटे में अयोध्या के लिए सीधी फ्लाइट मिलेगी। बताया जा रहा है कि मुंबई होते हुए अयोध्या का किराया 19 जनवरी को 20,699 रुपये है। दिल्ली से अयोध्या जाने पर 15,193 रुपये है। मालूम हो कि सभी फ्लाइट हाउसफुल जा रही हैं। 20 से नो एंट्री है।

यह है समय सारिणी

स्वामी विवेकानंद विमानतल से मुंबई होते हुए अयोध्या जाने वाली फ्लाइट सुबह 9.20 बजे रायपुर से मुंबई के लिए उड़ान भरेगी। यह फ्लाइट करीब 11.20 बजे मुंबई पहुंचेगी और दोपहर 12.30 बजे मुंबई से अयोधया के लिए उड़ान भरेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें