BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: बिलासपुर में 5 व जांजगीर में बदले गए एक थानेदार, 5 पुलिस कर्मियों का भी हुआ तबादला

Admin

Tue, Oct 10, 2023


बिलासपुर-जांजगीर-चांपा

विधानसभा चुनाव तारीखों का ऐलान होने से पहले आईजी अजय यादव ने बिलासपुर में 5 व बिलासपुर में एक थानेदार सहित 6 पुलिस कर्मियों का तबादला आदेश जारी किया। आईजी अजय यादव ने सभी एसपी को कहा कि तबादला आदेश पर तत्काल अमल होना चाहिए। पुलिसकर्मियों को तत्काल रिलीव कर संबंधित जिलों में जॉइनिंग कराने के लिए कहा गया है।

एसपी संतोष कुमार सिंह ने सोमवार सुबह पांच थाना प्रभारियों का तबादला आदेश जारी किया है। बेलगहना चौकी में पदस्थ निरीक्षक उमेश साहू को यातायात थाना, यातायात थाने में पदस्थ निरीक्षक अनिल अग्रवाल को बेलगहना चौकी भेजा गया है। पुलिस लाइन में पदस्थ निरीक्षक किशोर केंवट को बिल्हा थाना, बिल्हा के थानेदार सईद अख्तर को यातायात थाना और पुलिस लाइन में पदस्थ निरीक्षक गोपाल कृष्ण सतपथी जिला विशेष शाखा में पदस्थ किया गया है।

जांजगीर चांपा जिले में भी एसपी विजय अग्रवाल ने तबादला आदेश जारी किया है। निरीक्षक मणीकांत पांडेय को पुलिस लाइन से यातायात थाना, एएसआई नरेंद्र डिक्सेना को पुलिस लाइन से पामगढ़ थाना, एएसआई संतोष केरकेट्टा को लाइन से नवागढ़ थाना भेजा गया है। इसी तरह एसआई संजय शर्मा को लाइन से जांजगीर थाना, महिला आरक्षक अभिलाषा साहू को जांजगीर से बिर्रा थाना और जितेंद्र कुर्रे को बलौदा से मुलमुला थाने में पदस्थ किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें