BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: ससुरालियों से तंग आकर नवविवाहिता ने दी जान

Admin

Fri, Oct 13, 2023

बिलासपुर.

गौरेला थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने गुरुवार को पति, सास और देवर सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। अब गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गौरेला थाना क्षेत्र के कोटखर्रा गांव निवासी निर्मला टांडिया ने अपने ससुरालियों की प्रताड़ना से परेशान होकर 8 जुलाई 2023 फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

निर्मला के पिता और अन्य परिजनों ने निर्मला के पति, सास और देवर सहित अन्य लोगों के ऊपर दहेज को लेकर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। साथ ही बांझ जैसे शब्दों से ताने दिए जाने का भी आरोप लगाया था। जानकारी के अनुसार, आठ जुलाई को निर्मला के पति पुष्पेंद्र टांडिया ने निर्मला से झगड़ा किया। इसके बाद रात में निर्मला टांडिया ने घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना के बाद गौरेला थाना पुलिस ने मामले की जांच की और बयानों के आधार पर मृतका के पति पुष्पेंद्र टांडिया, चाचा ससुर झल्लू टांडिया, सास सरफिला टांडिया, दादी सास बेला बाई, दादा ससुर मुनीम टांडिया, बुआ सास देवमती, ननद रोशनी टांडिया, देवर किशन टांडिया सहित आठ सदस्यों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। वहीं, मामले में पुलिस ने अब मामले में मृतका के ससुराल पक्ष के सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और कुछ साक्ष्य जुटा रही है। जल्द ही सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें