BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: छत्तीसगढ़ : गन्ना तौल के दौरान किसानों ने किया जमकर हंगामा

Admin

Fri, Dec 29, 2023

कबीरधाम.

कबीरधाम जिले के राम्हेपुर गांव में प्रदेश का पहला चीनी मिल है। भोरमदेव सहकारी चीनी मिल में वर्तमान में गन्ने की पेराई चल रही है। गुरुवार को यहां गन्ना तौल में गड़बड़ी को लेकर किसानों ने हंगामा कर दिया। दरअसल, क्षेत्र के समृद्ध छत्तीसगढ़ किसान संघ के प्रतिनिधि ने धर्मकांटा का निरीक्षण किया।

संघ के गन्ना मंत्री इंद्र कुमार वर्मा, जिला महामंत्री राजा राम वर्मा, कवर्धा ब्लॉक अध्यक्ष अजय चंद्रवंशी, बोडला ब्लॉक अध्यक्ष उमेश वर्मा ने बताया कि प्रति ट्रैक्टर-ट्रॉली में एक क्विंटल गन्ना कम तौला रहा है। इससे किसानों को नुकसान हो रहा है।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में एक क्विंटल गन्ना का रेट करीब 290 रुपये है। ऐसे में किसानों को 290 रुपये का नुकसान हो रहा है। तौल में गड़बड़ी जब से पेराई सीजन शुरू हुआ है, तब से हो रही है। यहां गन्ना की पेराई एक नवंबर से शुरू हुई है। हालांकि कारखाना प्रबंधन द्वारा तौल में किसी भी प्रकार से गड़बड़ी नहीं होने की बात कही जा रही है। साथ ही किसानों के सामने ही नापतौल विभाग से धर्मकांटा की जांच कराने की बात कही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें