BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: सोसाइटी से निराश लौट रहे हैं किसान

Admin

Thu, Dec 28, 2023

रायपुर

धान के दो साल का जिस बोनस देने की बात राज्य में सरकार बनने से पहले भाजपा ने की थी अब उसकी विसंगति सामने आ गई है और किसान निराश होकर सोसाइटी से लौट रहे हैं क्योकि उन्हे बताया जा रहा है बकाया बोनस 14-15 एवं 15-16 का दिया जा रहा है,धान का बोनस किस साल का दिया जा रहा इसे स्पष्ट करते हुए श्वेत पत्र जारी किया जाना चाहिए।

नगर निगम के सभापति एवं कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता प्रमोद दुबे ने धान के बोनस का उचित हिस्सा 300 रुपए प्रति क्विंटल के भुगतान हेतु दिए जाने वाले वर्ष पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है। प्रमोद दुबे ने कहा है कि जिन किसानों का पंजीयन सोसायटी में 2017 में हुआ है उसे भाजपा के घोषणा पत्र के मुताबिक बोनस मिलना चाहिए जिसे लौटा दे रहे है सोसायटी में बताया जा रहा है कि बोनस 14-15 एवं 15-16 का दिया जा रहा है, जबकि घोषणा पत्र एवं मोदी जी की गारंटी के तहत 16-17 व 17-18 के खरीफ फसल का बोनस दिये जाने की बात स्पष्ट है।  अत: वे किसान जिन्होंने 2017 में पंजीयन कराया है, भाजपा के घोषणा पत्र के अनुरूप उन्हें बोनस की पात्रता है उन्हें लौटा कर घोषणा पत्र का अपमान किया जा रहा है। प्रमोद दुबे ते इस संबंध में भाजपा घोषणा पत्र की वास्तविकता पर प्रश्नचिन्ह न लगे इसलिए स्पष्ट करने की मांग की है कि 16-17 एवं 17-18 के खरीफ फसल का भुगतान करेंगे या नहीं ताकि किसान सोसायटी में जाने से बचें और उन्हे बेइज्जत न होना पड़े।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें