BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: पश्चिमी रिंग रोड जमीन अधिग्रहण को लेकर किसान लगातार विरोध कर रहे, 26 दिसंबर को करेंगे महापंचायत

Admin

Tue, Dec 19, 2023

इंदौर
पश्चिमी रिंग रोड जमीन अधिग्रहण को लेकर किसान लगातार विरोध कर रहे हैं। किसानों ने इसके लिए 26 दिसंबर को महापंचायत बुलाई है। किसान महापंचायत से पहले अलग-अलग गावों में जाकर बैठक कर रहे हैं। रविवार को विश्वनाथ धाम पर बैठक आयोजित हुई। इसमें सभी किसान नेताओं एवं पश्चिमी रिंग रोड के 39 गांव के किसानों ने भाग लिया एवं सभी ने एकमत से निर्णय लिया कि हम हमारी जमीन पश्चिम में रिंग रोड में नहीं देंगे।

26 दिसंबर को होने वाली महापंचायत की तैयारी में पूरी ताकत से किसान जूट हैं। किसान नेता हंसराज मंडलोई ने बताया कि पश्चिमी रिंग रोड के प्रभावित किसानों की बैठक विश्वनाथ धाम धर्मपुरी पर संपन्न हुई। जिसमें 39 गांव के किसानों ने भाग लिया एवं सभी ने एकमत से निर्णय लिया कि हम हमारी जमीन पश्चिम में रिंग रोड में नहीं देंगे।
 
इसके साथ में ही बुधनी इंदौर रेलवे लाइन के भी प्रभावित किसानों ने भी इसी मांग का समर्थन किया। साथ में इंदौर जिले में जितनी भी योजनाएं चल रही है, उनके प्रभावित किसानों को भी साथ में लेकर बड़े आंदोलन की योजना बनाई गई।

मंडलोई का कहना है कि किसानों ने सामूहिक निर्णय लिया कि पहले तो हम हमारी जमीन देने को तैयार नहीं है। जमीन हमारे बाप दादा की हैं, सरकार कौन होती है उसके बारे में निर्णय लेने वाली। किसानों ने कहा की हमारी जमीन में कहीं ग्रीन बेल्ट डाल दिया जाता है, तो कहीं पर विकास प्राधिकरण हमारी जमीन हमारी मर्जी के बगैर अधिग्रहित कर लेता है। उनमें तरह-तरह की स्कीम डाल दी जाती हैं,जो की सरासर गलत है। 26 दिसंबर वार मंगलवार समय 11 बजे ग्राम सेमलिया चाऊ मैं होने वाली महापंचायत को सफल बनाने की अपील की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें