BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: भूमि की रजिस्ट्री करा थमाए फर्जी हस्ताक्षरयुक्त चेक, 20.82 लाख की धोखाधड़ी, एक गिरफ्तार व 4 फरार...

Admin

Fri, Feb 10, 2023
रायपुर | रिटायर्ड आईएएस अधिकारी टी. राधाकृष्णन की धरमपुरा स्थित जमीन की रजिस्ट्री कराकर फर्जी हस्ताक्षर युक्त चेक देकर 22 लाख 82 हजार 530 रुपए की धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है | इस पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने प्रत्यूष सिंह, लक्ष्मण सिंह, अरुण कुमार सिंह,  श्री मति बिंदा देवी तथा एसबीआई मंत्रालय ब्रांच के ब्रांच मैनेजर प्रदीप भंडारी के खिलाफ धारा 420, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है | पुलिस ने एक आरोपी अरुण कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है | चार आरोपी फरार बताए जा रहे हैं | डीएसपी एवं सिविल लाइन थाना प्रभारी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि 7 फरवरी को रिटायर्ड आईएएस टी. राधाकृष्णन की ओर से प्रोफेसर कॉलोनी निवासी शिव पटेल ने लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई है | श्री राधाकृष्णन ने छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के धरमपुरा प्रोजेक्ट स्थित अपनी भूमि प्लाट नंबर 173 को बेचने के लिए अरुण कुमार सिंह को कहा था | इस पर अरुण कुमार सिंह द्वारा अपने रिश्तेदार लक्ष्मण सिंह तथा उनके लड़के प्रत्यूष सिंह को इस संबंध में जानकारी दी | दोनों पक्षों के मध्य यह तय हुआ कि श्री राधाकृष्णन की उक्त भूमि को प्रत्यूष सिंह के नाम से 24,32,500 रुपए में क्रय किया जाएगा | जमीन की रजिस्ट्री 14 नवंबर 2022 को कराई गई | अरुण कुमार सिंह के द्वारा उनकी माता बिंदा देवी के नाम से अकाउंट खुलवाकर चेक क्रमांक 459162, 459164, 459166 कुल रकम 24,32,500 रुपए में फर्जी हस्ताक्षर कर विक्रय पत्र में उल्लेखनीय कराया गया | उक्त चेक को श्री राधाकृष्णन के द्वारा 15 नवंबर 2022 को बैंक में लगाए जाने पर हस्ताक्षर भिन्न होने पर तीनो चेक अनादरित हो गया | इसके बाद आरोपियों ने बैंक मैनेजर से मिलीभगत करके चेक वापस ले लिए | बाद में आरोपियों  ने 19 नवंबर 2022 को 2 लाख 49 हजार रूपए तथा 22 नवंबर को 99,995 रूपए श्री राधाकृष्णन को लौटाए | इस तरह 24,32,500 रूपए में जमीन खरीदकर 3 लाख 39 हजार 771 रूपए देकर 20,82,530 रूपए की धोखाधड़ी की गई है |

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें