BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: कांग्रेस नेता के घर चल रही थी नकली गुटखा फैक्ट्री:महासमुंद में GST की टीम ने मारा छापा; रैपर और मशीन जब्त...

Admin

Wed, Jan 17, 2024

महासमुंद जिले में सेंट्रल जीएसटी की टीम ने मंगलवार रात गुटखा कारोबारी के ठिकानों पर दबिश दी। शहर के नयापारा में युवक कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष के घर 9 सदस्यीय टीम ने छापा मारा। कार्रवाई कारोबारी के गोदाम और घर पर की गई है। टीम ने यहां से 11 बोरी नकली गुटखा बनाने का सामान और मशीन जब्त की है।

जानकारी के मुताबिक, नयापारा वार्ड नंबर- 6 में रहने वाले युवक कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष धीरज सरफराज के घर पर अवैध तरीके से नकली सितार गुटखा बनाने की मशीन, गुटखा बनाने का मटेरियल, गुटखा पैकेजिंग का रैपर मिला है, जिसे जब्त किया गया है।

लाखों में है जब्त सामान की कीमत

जब्त मशीन और गुटखा बनाने वाले मटेरियल की कीमत लाखों में बताई जा रही है। विजिलेंस टीम का कहना है कि जब्त मशीन और सामग्रियों की कीमत का आकलन अभी नहीं किया गया है। उनका कहना है कि CGGST मुख्यालय में कीमत का आकलन किया जाएगा।

पुलिस और खाद्य विभाग को दी गई जानकारी

हालांकि कांग्रेस नेता कब से यहां गुटखा बना रहा था, कितना माल उसने बाजार में खपाया, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा। जीएसटी की टीम ने जिले के खाद्य विभाग और पुलिस को इस कार्रवाई की जानकारी दी।

बुधवार सुबह तक चलती रही कार्रवाई

CG-GST की विजिलेंस की 9 सदस्यीय टीम को सुपरिटेंडेंट समीर कुजूर लीड कर रहे थे। टीम रात 10 बजे ही महासमुंद पहुंची थी। लोकल पुलिस को इसकी सूचना दी गई और सुरक्षा के लिए टीम को साथ लेकर रात 11 बजे दबिश दी गई। कार्रवाई बुधवार सुबह 9 बजे तक चलती रही।

कांग्रेस नेता धीरज सरफराज का बयान दर्ज

विजिलेंस टीम ने कांग्रेस नेता धीरज सरफराज का बयान दर्ज किया है। टीम जब्त मशीन और गुटखा बनाने में इस्तेमाल सामग्रियों का पंचनामा कर अपने साथ ले गई। विजिलेंस टीम ने प्रतिबंधित ब्रांड सितार के नाम पर नकली गुटखा बनाने के लिए सिटी कोतवाली पुलिस को मामला सुपुर्द कर दिया है। अब पुलिस इस पूरे मामले में कांग्रेस नेता धीरज सरफराज के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें